बलिया : बद से बदतर हुई मजदूरों की हालत, न राशन मिला और न ही कोई सरकारी मदद

बलिया डेस्क : एक तरफ जहाँ कोरोना काल में आम इंसान की ज़िन्दगी पूरी तरह से बदल चुकी है और बेरोज़गारी लगातार बढती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ प्रवासी मजदूरों की हालात भी दयनीय बनी हुई है.

लॉक डाउन के बाद का मंज़र शायद ही कोई भूल पाए. इसकी वजह से लाखों प्रवासी मजदूरों को दर दर भटकना पड़ा. अब भी उनकी स्थिति जस की तस बनी हुई है. ऐसे में अब जासं, रसड़ा में दर्जनों मजदूरों ने सरकारी सहायता नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है.

तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे इन मजदूरों का कहना है कि ग्राम प्रधान और लेखपाल ने उनका नाम सूची में दर्ज नहीं किया, जिसकी वजह से उन्हें सरकार की तरफ से दी जा रही सहायता राशि नहीं मिल पा रही है. मजदूरों के सब्र का बांध अब टूटता दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा है कि अगर प्रदर्शन के बावजूद उन्हें सरकारी सहायता से वंचित रखा गया तो आगे वह अपनी मांग को लेकर आन्दोलन कर सकते हैं. इस प्रदर्शन का नेतृत्व सुभासपा के वरिष्ठ नेता जावेद अंसारी ने किया.

इसके साथ साथ इस दौरान तमाम मजदूर मौजूद थे. आपको बता दें कि इससे पहले 25 जून को ग्राम सभा अठिलापुरा के प्रवासी मजदूरों ने इसी तरह का प्रदर्शन किया था और कहा था कि उन्हें भी सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही है.

ऐसे में आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि सरकार की तरफ से किये जा रहे तमाम दावों के बीच ज़मीनी हकीक़त क्या है और किस कदर प्रवासी मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago