सिकंदरपुर- कमाने गए अधेड़ का शव पंहुचा गावं, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के खटगी गांव निवासी 40 वर्षीय कमाने गए अधेड़ का शव गुजरात से जैसे ही मंगलवार की सुबह गांव पहुंचा गांव में कोहराम मच गया मृतक के परिजन उसकी ठीकेदार द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाकर शव को थाने लेकर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे अभी पुलिस मामले को समझती तब तक सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष बलिया सोनौली मार्ग को नगरा मोड़ पर जाम कर दिए।

हलाकि पुलिस गुजरात का मामला होने के कारण जाम कर्ताओं को काफी समझाने बुझाने का प्रयास करती रही लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव ने जामा स्थल पर पहुंच वार्ता कर उन्हें थाने समझा बुझा कर ले गए थोड़ी ही देर में भाजपा के राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर भी सूचना पाकर थाने पहुंच गए जहां घंटों पंचायत हुई पंचायत के बाद ठीकेदार के परिजनों द्वारा 2 लाख पच्चीस हजार देने के बाद समझौता हुआ वही उपजिलाधिकारी द्वारा भी अन्य सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खटगी गांव निवासी सुभाष राजभर उम्र 40 वर्ष पुत्र रामनंदन राजभर थाना क्षेत्र के ही कुन्नू राजभर निवासी भटवाचक के साथ गुजरात जामनगर सिकंदरपुर के ही ठेकेदार मन्टू चौधरी पुत्र बिजयप्रकाश चौधरी के बुलाने पर 2 दिन पहले ही गया था लेकिन ठीकेदार की माने तो वहां उसने पहुंचने के 1 दिन बाद ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया ठीकेदार द्वारा मृतका के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर गांव भेज दिया गया शव पहुंचते ही परिजन उसकी हत्या किए जाने का आरोप ठीकेदार के ऊपर लगाने लगे और शव को थाने पर लेकर पहुंच कार्रवाई की मांग करने लगे हालांकि मामला अन्य प्रदेश गुजरात के होने के कारण पुलिस काफी समझाती बुझाती रह गई लेकिन परिजन व गांव के लोग एक भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे बाद में क्षेत्र के कुछ बुद्धिजीवी व भाजपा के राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर के समझाने बुझाने के बाद परिजन मान गए और शव को लेकर घर चले गए हालांकि कई थानों की फोर्स एतिहातन भारी मात्रा में बुला ली गई थी।

चक्का जाम करने वालों में अमरजीत राजभर अनिल राजभर खेदन राजभर टुनटुन राजभर शोभन राजभर राजाराम राजभर उषा देवी मुन्नी देवी शकुंतला देवी गीता देवी रीता देवी सावित्री देवी आदि मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago