Categories: बलिया

सिकंदरपुरः संजय यादव का जनसंपर्क अभियान जारी, लोगों से की वोट की अपील

बलिया में इस समय चुनावी माहौल गर्म है। जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने राजनैतिक दल मैदान में हैं। कई सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर उनके पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

सिकंदरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय यादव का जनसंपर्क अभियान जोरों-शोरों से चल रहा है। निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव जनता के बीच में जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। संजय यादव सिकंदरपुर विधानसभा के विभिन्न गांवों में पहुंच रहे हैं।

अपने जय विजय अभियान के तहत संजय यादव मतदाताओं से सीधा संपर्क कर रहे हैं। उनकी समस्याएं जान रहे हैं साथ ही साथ भाजपा के विकास कार्यों को गिनाकर लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने और पूरे प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं।

वहीं आपको बता दें कि सिंकदरपुर सीट से बसपा के संजीव कुमार वर्मा भी चुनावी मैदान में उतर आए हैं। वह रोजाना जनता के बीच जाकर बसपा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस सीट से सपा के मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी प्रत्याशी है। वह भी मतदाताओं के बीच में पहुंचकर सपा की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago