फेफना से टिकट न मिलने से नाराज बसपा नेता ने किया 8 को नामांकन करने का ऐलान

बलियाः बसपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद कुछ नेताओं के चेहरे खिल गए हैं तो वहींं टिकट न मिलने से कुछ नेताओं के चेहरे मुरझा गए हैं। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद फेफना विधानसभा में विरोध की स्थिति देखने को मिल रही है।

बसपा ने फेफना से कमलदेव सिंह यादव को टिकट दिया है। जिसके बाद फेफना विधानसभा से टिकट के प्रबलतम दावेदार चितबड़ागांव नगर पंचायत के चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी नाराज हो गए हैं। टिकट न मिलने के बावजूद भी उन्होंने 8 फरवरी को नामांकन की घोषणा करके अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है।

केशरी नंदन त्रिपाठी की नामांकन करने की घोषणा से बसपा में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बसपा के द्वारा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद से पार्टी के कई नेता में नाराजगी पैदा हो गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago