Categories: बलिया

मतदाताओं के बीच पहुंच रहे सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह, गिना रहे भाजपा की नाकामियां

बलिया में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों ने प्रचार का बिगुल फूंक दिया है। इसी कड़ी में फेफना विधानसभा से सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

सपा उम्मीदवार संग्राम सिंह जनसंपर्क अभियान के जरिए भाजपा के उपेंद्र तिवारी का किला ढहाने की तैयारी कर रहे हैं। संग्राम सिंह प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों को कवर कर रहे हैं। इस दौरान वह मतदाताओं के बीच पहुंचकर सपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

इस दौरान संग्राम सिंह मतदाताओं को भाजपा सरकार की नाकामियों को बता रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में अधूरे पड़े विकासकार्यों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील कर रहे हैं कि सपा के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। इस दौरान संग्राम सिंह के साथ उनके समर्थकों की टोली भी नजर आती है।

वहीं दूसरी ओर क्षेत्र से भाजपा विधायक व मंत्री उपेंद्र तिवारी भी मैदान में है। वह भी विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच जाकर लोगों से उनके पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। बसपा प्रत्याशी कमलदेव सिंह यादव भी लोगों के बीच पहुंच कर जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं। कुल मिलाकर सीट पर जीत हासिल सभी पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में है और मतदाताओं की रिझाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago