सिकंदरपुर को सड़कों की सौगात, 34 लाख से बनेंगी तीन सीसी रोड

बलिया में सड़कों का जाल बिछाने का सिलसिला जारी है। कई मार्गों की सूरत संवारी जा रही है तो कई नए मार्गों का निर्माण हो रहा है। इसी बीच सिंकदरपुर के करमौता गांव में क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने सड़कों की सौगात दी।

विधायक ने यहां 34 लाख की लगात से बनने वाली तीन सीसी सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों के द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। आखिरकार अब इस पहल को स्वीकृति मिल गई है।

सड़क निर्माण का शिलान्यास होने के बाद ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्राम सभा करमौता में मदन पासवान के घर से रामलाल प्रजापति के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 12.32 लाख की लागत से होगा। इसी प्रकार जगदीश गोड़ के घर से संदीप राय के घर होते हुए इंद्रजीत कनौजिया

के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग 19.7 लाख तथा राजनाथ वर्मा के घर से हाकिम राय के दरवाजे तक पेवर्स ब्लॉक व नाली निर्माण कार्य लागत दो लाख रुपये की लागत से होगा। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीणों को बहुत सुविधा होगी। आवागमन के साथ ही व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ सकेंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago