Categories: बलिया

बलिया में बोर्ड के विद्यार्थियों की संख्या में ऐसी गिरावट क्यों? पंद्रह हजार हो गए कम!

उत्तर प्रदेश बोर्ड 2022 परीक्षा की तैयारी अभी से ही शुरू होने लगी हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव भी होने वाला है। माना जा रहा है कि चुनाव की वजह से इस बार बोर्ड की परीक्षा में देरी हो सकती है। शासन की ओर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन ने आगामी 27 नवंबर तक सभी विद्यालयों के संचालकों को संसाधनों की जानकार विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिया गया है।

बलिया जिले के डीआइओएस डॉ. ब्रजेश मिश्र ने कहा है कि “परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए दिशानिर्देश जारी कर दी गई है। परीक्षा केंद्र वही विद्यालय बनेंगे जो शासन के मानकों पर खरे उतरेंगे। बोर्ड की परीक्षा चुनाव के पहले होगी या बाद में इसे लेकर अब तक इस संबंध में कोई निर्देश नहीं आया है।”

विद्यालयों की ओर से विभाग की वेबसाइट पर सारी जानकारी देने के बाद शासन की ओर से जांच की जाएगी। जिसके बाद आने वाले 22 दिसंबर तक परिषद की वेबसाइट पर जिलाधिकारी द्वारा प्रमाणित परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड की जाएगी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन की मंशा है कि बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी पहले ही संपन्न कर ली जाए।

बलिया में घट रही है विद्यार्थियों की संख्या: दैनिक जागरण की एक खबर के मुताबिक इस साल कक्षा दस की बोर्ड परीक्षा में 76042 विद्यार्थियों ने फार्म भरा है। जबकि कक्षा बारह के लिए 63339 विद्यार्थियों ने फार्म भरा है। साल 2020 के मुकाबले इस सत्र में हाईस्कूल में 8372 कम विद्यार्थियों ने फार्म भरा है। जबकि इंटरमीडिएट में 15471 विद्यार्थी कम हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago