सिकंदरपुर- चोरो ने महिलाओं को बाहर से दरवाजा बंद कर गहने सहित नकदी पर किया हाथ साफ

सिकंदरपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरमनिया में सोमवार की रात्रि में छत के रास्ते पीछे से घर में घुसे चोरो ने एक कमरे में सोई महिलाओं को बाहर से दरवाजा बंद कर दूसरे घर में रखें गहने सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया ।

जिसकी जानकारी सुबह होने पर पुलिस को पार्थना पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी देवदत्त सिंह के घर की महिलाएं खाना खाकर एक ही घर मैं सोए हुए थे रात में कीसी समय चोर घर में घुसकर लाखों रुपए के गहने व कपड़े तथा गेंहू बेच कर घर मे रखा 75,000 नकदी पर हाथ साफ कर दिया ।

सुबह जब महिलाएं घर में उठी तो बाहर से उनका भी दरवाजा बंद था जिसमें चोरों ने बाहर से कुंडी लगा रखा था औरतों के शोर मचाने पर घर के बाहर गेहूं की रखवाली कर रहे देवदत्त सिंह दौड़कर पहुंचे तो बाहर से भी मेन दरवाजा चोरों द्वारा बंद कर दिया गया था उन्होंने दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और महिलाओं के कमरे का दरवाजा खोला इस पर वे लोग दूसरे घर में रखें बक्सों के तरफ गए जहां सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और उन्होंने जब बक्शो को चेक किया तो सारे सामान सहित नगदी व कपड़े भी गायब थे ।

जिसे देख औरतो को चक्कर आ गया । फिर उन्होंने 100 नंबर को फोन कर सूचना दिया वही थाने पर जाकर प्रार्थना पत्र भी उचित करवाई की मांग किया ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago