प्रदेश सरकार ने सहकारिता के चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी कर लोकतंत्र की हत्या कर दी- जियाउद्दीन रिजवी

सिकन्दरपुर-  वर्तमान कि प्रदेश सरकार सहकारिता के चुनाव में साम दाम दंड भेद का फंडा अपनाकर अपना वर्चस्व स्थापित करने हेतु मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी कर लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है । उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने मंगलवार को चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार के झूठे वादों से उब चुकी है भाजपा के लोग अपनी पार्टी की साख को बचाने के लिए समितियों के वोटर लिस्ट में भारी पैमाने पर धांधली कर पुराने सदस्यों का नाम काट कर फर्जी तरीके से दर्जनों सदस्यों नाम जोड़ दिया गया है जो लोकतंत्र की हत्या से कम नहीं है । उन्होंने जिलाधिकारी से पुराना मतदाता सूची तथा नई मतदाता सूची व रसीद का मिलान करते हुए चुनाव को निरस्त करने की मांग किया है और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की मांग की है । उनका आरोप है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अपने समाप्त हो रहे अस्तित्व को बचाने हेतु इस चुनाव में भारी धांधली कराई गई है । उन्होंने जिलाधिकारी से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए चनाव निरस्त करने की मांग किया ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago