Categories: देश

कन्हैया कुमार का सीएम योगी पर निशाना, कहा- झूठे संन्यासियों से देश को बचाने की जरूरत है

नई दिल्ली: जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उनहोंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रावण बताते हुए कहा कि रावण ने संन्यासी का रूप धारण कर सीता का हरण किया था, इसलिए देश को ऐसे झूठे संन्यासियों से सावधान रहना होगा।

एक सभा को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने देश में हो रहे लगातार हिंसक झड़पों पर कहा कि आप बताइए, ये देश राम की उस परंपरा का देश है जहां सबरी का जूठा बेर खाया जाता है। सौतेली मां के लिए राजपाट छोड़ दिया जाता है, देख लीजिए जंगल से आए हैं योगी जी और वस्त्र भी भगवा धारण किए हुए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री की गद्दी चाहिए और कहते हैं कि राम भक्त हैं और वहां राम जी खुद गद्दी छोड़कर जंगल चले गए थे। ये हमें और आपको समझने की जरुरत है इसलिए गहराई से समझिए।

कन्हैया ने कहा कि लाल देह लाली लसे, अरू धरी लाल लंगोट, तो हनुमान जी जो हैं वह वर्किंग क्लास देवता हैं। वह आपको कहीं भी मिल जाएंगे। दूसरे की पत्नी का अपहरण हुआ तो उसके लिए हनुमान जी ने लंका जला दी और यहां हनुमान जी के नाम पर लोग अपने ही देश के लोगों का घर जला रहे हैं… बताइए ये हनुमान जी का देश है। आप सोचिए कि यह सब हनुमान जी के लिए किया जा रहा है।

सभा में उन्होंने आगे यह भी कहा कि दोस्ती ज्यादा बड़ी चीज है, नैतिकता बाद में। दोस्त के लिए दोस्ती निभाई, बालि का वध किया। वैसे ही राम के नाम पर अपने ही लोगों का जिनके साथ आप कल तक फुटबॉल खेलते थे, खाते थे, हंसते थे, मजाक करते थे, लेकिन आज गांव-गांव में, शहर-शहर में सीमा खींच दी गई है। कल को तो यहां तक कह दिया जाएगा कि अब्दुल कलाम आजाद भी भारतीय नहीं थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago