Categories: खेल कूद

ICC क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का शेड्यूल जारी, 16 जून को पाकिस्‍तान से भारत का मुकाबला

16 जून 2019 को पूरी दुनिया थम जाएगी. करोड़ों लोग अपने टीवी सेट्स से चिपक जाएंगे, क्योंकि इस दिन क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी. खबरों के मुताबिक 2019 में इंग्लैंड में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और भारत का मैच 16 जून को खेला जाएगा. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को इसकी जानकारी दी है.

वर्ल्ड कप 2019 30 मई से 14 जुलाई के बीच खेला जाएगा और भारत अपने अभियान की शुरूआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘अगले साल आईपीएल 29 मार्च से 19 मई के बीच खेला जाएगा, लेकिन हमें 15 दिन का अंतर रखना होगा और विश्व कप 30 मई से शुरू होगा. इसलिए 15 दिन का अंतर रखने के लिये हम पांच जून को ही पहला मैच खेल सकते हैं. इससे पहले हमें दो जून को पहला मैच खेलना था, लेकिन हम उस दिन नहीं खेल सकते हैं.’’

अधिकारी ने पहले कहा था कि मैच चार जून को होगा लेकिन बाद में उन्होंने इसमें सुधार किया. उन्होंने कहा, ‘‘हमें सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना होगा. सीईसी इस पर सहमत हो गयी है और ये मसला आईसीसी बोर्ड के पास भेज दिया गया है.’’ भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. आपको बता दें भारत ने विश्व कप में हमेशा पाकिस्तान को हराया है.

दिलचस्प बात यह है इससे पहले आईसीसी के विभिन्न टूर्नामेंटों की शुरुआत भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से होती थी, क्योंकि इसमें स्टेडियम खचाखच भरा होता है. विश्व कप 2015 में आस्ट्रेलिया (एडिलेड) और चैंपियन्स ट्राफी 2017 (बर्मिंघम) में भी ऐसा हुआ था. अधिकारी ने कहा, ‘‘ये पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू में मुकाबला नहीं होगा. ये टूर्नामेंट राउंड रोबिन (विश्व कप 1992 की तरह जिसमें सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी) आधार पर होगा.’

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago