BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह का बयान, कहा-बंगाल बन जाएगा जम्मू-कश्मीर, शूर्पणखा से की ममता की तुलना

बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की हालत बिगड़ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा कि हिन्दू बंगाल में सुरक्षित नहीं है और इस राज्य की हालत जल्द ही जम्मू-कश्मीर जैसी हो जाएगी। इस बीजेपी नेता ने सीएम ममता बनर्जी को शूर्पणखा कहा। सुरेन्द्र सिंह ने कहा, “ममता बनर्जी शूर्पणखा का रोल निभा रही हैं, लोग गलियों में मारे जा रहे हैं और वह सीएम होने के बावजूद कुछ नहीं कर रही हैं, ऐसे नेता ठीक नहीं हैं, हिन्दू बंगाल में सुरक्षित नहीं हैं, यदि इसके बारे में कुछ नहीं किया गया तो बंगाल जम्मू-कश्मीर जैसी परिस्थिति का सामना करेगा।”  इससे पहले 2024 तक भारत के हिन्दू राष्ट्र बनने की भविष्यवाणी कर चुके सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिस तरह जम्मू-कश्मीर से हिन्दुओं को भगा दिया गया वैसे ही पश्चिम बंगाल से हिन्दुओं को भगाया जाएगा। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश से आतंकी पश्चिम बंगाल घुस गये हैं और हिन्दुओं को सता रहे हैं, लेकिन सौभाग्य से हमारे पास मोदी जी जैसे नेता हैं और हम बंगाल की धरती से विदेशी तत्वों को हटा देंगे” सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस अभी रावण का रोल अदा कर रहा है।

इससे पहले विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलिया में कहा था कि 2019 का चुनाव ‘इस्लाम बनाम भगवान’ होने जा रहा है। बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां राष्ट्रविरोधी हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन दलों के आका इस्लाम में बैठे हैं तो किसी के इटली में बसते हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव ‘इस्लाम वर्सेज भगवान’ का होने जा रहा है। इसलिए भारत के लोगों को निर्णय लेना है कि इस्लाम जीतेगा या फिर भगवान जीतेगा। सुरेन्द्र सिंह ने हाल ही में उन्नाव रेप के आरोपी कुलदीप सेंगर के बचाव में भी बयान दिया था और कहा था कि तीन बच्चों की मां से कोई रेप कैसे कर सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago