सिकन्दरपुर चौकी प्रभारी ने पेश की मानवता की मिसाल

सिकन्दरपुर (बलिया) सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे सिकन्दरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे एक पिकअप वाहन के द्वारा चालक समेत  दो अन्य लड़कों के साथ अचेत अवस्था मे एक बालिका को हास्पिटल प्रागंण मे एक पेड़ के नीचे छोड़कर भाग जाने का मामला सामने आया है,बालिका की उम्र लगभग 19 साल बताई जा रही है।

जिसके बाद डाक्टरों ने बालिका के मुह से झाग निकलते देख तत्काल प्रभाव से विशाक्त पदार्थ खाने की आशंका को जाहिर करते हुए उसे प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराया पर बिगड़ती हालत को देख उस बालिका को जिला अस्पताल बलिया के लिये रेफर किया व इस प्रकरण की जानकारी सिकन्दरपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दूबे को दिया।

पर सवाल खड़ा ये होता है की बिना अभिवावक के इस बालिका को कौन जिला अस्पताल ले जाये ?
चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुचकर इस बालिका के बारे मे जानकारी जुटाने का प्रयास करने लगे,पुछने पर उसी दौरान बालिका ने अपने गांव का नाम बहुत ही मुश्किल से बता पायी।

गांव के नाम का पता चलते ही चौक प्रभारी अपने दल बल के साथ उस गांव की तरफ निकल पड़े,इसी दौरान इस घटना की जानकारी होते ही नवानगर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री रामबचन यादव समेत कई अखबारों के पत्रकार भी आ गये,जिनके प्रयासों से उस लड़की का दुबारा ईलाज शुरु हुआ,जिसमें स्थानिय मेडिकल स्टोर्स और स्थानिय डाक्टरों ने प्रमुख भूमिका निभाई,उसी समय चौकी् प्रभारी काफी खोजबीन के बाद पीड़ित बालिका की माँ को लेकर हास्पिटल पहुंचे और परिवार को इस मुसीबत से लड़ने की हिम्मत देते हुये और पूर्ण न्याय का भरोसा दिलाते हुये इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की।

पर कुछ घंटे बाद ही करीब 9 बजे रात मे उसे दुबारा 108 ऐम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताते चले की इस पीड़ित बालिका का नाम गुड़िया उम्र 19 साल पुत्री महेन्द्र निवासी मुजिया,चकिया की रहने वाली है ।
अब पीड़िता के होश मे आने के बाद ही पता चल पायेगा की वो दो लड़के कौन थे जो इंसानियत को शर्मशार करते हुये एक लड़की को मरने के लिये छोड़ गये,अब  उसका बयान ही पूरे मामले की दिशा और दशा तय करेगा,पर इस वक्त वो अपने जिन्दगी और मौत से लगातार जूझ रही है।

 

साभार– tarunmitraballia.blogspot

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

5 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago