सीयर ब्लाक में 9 करोड़ रुपए की कार्य योजना मंजूर, प्रमुख बोले – और तेजी से होगा विकास

बलिया। बेल्थरारोड तहसील के क्षेत्र पंचायत सीयर के सभागार डवाकरा हाल में शुक्रवार को बैठक हुई। जहां ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी मधुछंदा सिंह की उपस्थिति में 9 करोड़ रुपए की कार्य योजना को मंजूरी दी। कहा कि पिछले 2 साल में जनहित से जुड़ी कई योजनाओं को अमली जामा पहनाया गया अब विकासकार्यों को तेज किया जाएगा।

दरअसल डवाकारा हॉल में ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ साल 2023- 24 की बैठक में हिस्सा लिया। उनके साथ BDO मधुच्छंदा सिंह, एपीओ कामेश्वर सिंह, एसडीई राकेश सिंह, एडीओ पंचायत राजेश यादव समेत ब्लॉक के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 9 करोड़ की कार्योजना स्वीकृत हुई। आलोक सिंह ने क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों में बीडीसी और अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक में खंड विकास अधिकारी मधुछंदा सिंह ने पुरानी कार्ययोजना और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। एसडीआई राकेश सिंह, एपीओ कामेश्वर सिंह, एडीओ पंचायत राजेश यादव ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान आवास योजना, पेंशन, मनरेगा, पेयजल, सामूहिक विवाह, स्वच्छ भारत मिशन, पंद्रहवां वित्त व पंचम राज्य वित्त की कार्ययोजना सहित NRLM की प्रगति की समीक्षा हुई।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago