Categories: बलिया

20 मई को बलिया आयेंगे अखिलेश यादव, सुरक्षा को लेकर प्रशासन दे देखे इंतज़ाम

बलिया। 20 मई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया आने वाले हैं। वह रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के अजीजपुर खड़सरा में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा अरविन्द गिरि के पिता स्व. रामजनम गिरि के शकाकुल परिवार से भेंट करेंगे। अखिलेश यादव गोरखपुर से सीधे अरविन्द गिरि के गांव अजीजपुर पहुंचेंगे।

अखिलेश यादव के आगमन को लेकर शुक्रवार को रसड़ा तहसील क्षेत्र के सीओ, एसडीएम, कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पहली बार अखिलेश यादव अजीजपुर गांव में आ रहे है। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने बताया कि अखिलेश यादव स्व. हेमन्त यादव के घर भी जायेंगे और परिवार के लोगों से मुलाकात भी करेंगे। उस दिन ना कोई होर्डिंग लगेगी और न स्वागत होगा।

भूत पूर्व सैनिक स्व. रामजनम गिरि के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अरविन्द गिरि को भेजे हुए पत्र में कहा है कि रामजनम गिरि ने नेता जी की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया था। देश की सेवा में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

1962, 1965, 1972 की तीनों लड़ाईयों में देश की सेवा की। उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। पूरे जीवन काल में समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करते रहे। रामजनम गिरि के निधन से समाजवादी पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago