बलिया के एयरफोर्स जवान की सड़क हादसे में मौत, IAS बनने की कर रहे थे तैयारी

बलिया:  बलिया के रसड़ा क्षेत्र के नवादा गाँव के रहने वाले एयरफोर्स के जवान चित्रेश सिंह का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। चित्रेश सिंह 24 साल के थे। नवादा गाँव में उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब क्षेत्र के लाल एयरफोर्स के जवान चित्रेश सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक निवास पहुंचा। जवान के शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

रसड़ा कोतवाली पुलिस सहित गोरखपुर से आए एयरफोर्स के जवानों ने गार्ड ऑफ आनर देकर चित्रेश सिंह को अश्रुपूरित आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को बक्सर के गंगा तट पर चित्रेश सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल रहे।

जानकारी के लिए बता दें कि 24 वर्षीय चित्रेश 2017 में नेवी में भर्ती हुए थे। 10 माह बाद ही एयरफोर्स में भर्ती हो गए। पांच दिन पूर्व सिकंदराबाद में सड़क दुर्घटना में चित्रेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया था।

होनहार चित्रेश सिंह एयरफोर्स में भर्ती होने के बाद भी आईएएस की तैयारी में लगे थे। आईएएस बनने के बाद ही शादी की तमन्ना थी। चित्रेश की छोटी बहन की शादी नहीं हुई है। माता मीरा देवी और बहन चित्रिका का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago