Categories: बलिया

छितेश्वरनाथ मन्दिर के पोखरे में 100 कुंतल मछलियां मरीं, बलिया DM ने लिया पोखरे का जायजा

बलियाः भीषण गर्मा से इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी परेशान है। हाल ही में श्री छितेश्वरनाथ धाम परिसर के पोखरे में चाइनीज गोल्डन और ग्रीन ग्रॉस कटर नाम की हजारों मछलियां मौत के गाल में समा गईं।

इसकी सूचना मिलते ही शुक्रवार को बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छितौनी गांव स्थित श्री छितेश्वरनाथ धाम पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार पहुंचे। डीएम ने पोखरे का जायजा लिया। डीएम को स्थानीय लोगों ने बताया कि पोखरे का पानी कम होने और गर्मी पड़ने के कारण मछलियां मर गई। जिलाधिकारी ने इसकी जांच करने का निर्देश मत्स्य विभाग को दिया।

उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग पोखरे के पानी और मछलियों की जांच करके बताएं कि मछलियों की मृत्यु कैसे हुई। साथ ही कहा कि पोखरे में पुनः पानी भरकर उसमें मछलियां छोड़ने की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर एसडीएम बांसडीह और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

14 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago