बलिया के शुभम बने सेना में लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ जमकर स्वागत

भारत के अधिकांश नौजवानों का सपना होता है कि वे सेना में जाकर देश की सेवा करें, लेकिन कुछ ही युवाओं का सपना साकार हो पाता है। जिन युवाओं का ये सपना साकार हो जाता है, उनके परिवार के लिए ये गौरव का क्षण रहता है। ऐसे मे ज़ब शुभम मयंक लेफ्टिनेंट बनकर बलिया रेलवे स्टेशन पर उतरा तो उसका स्वागत बाजे गाजे के साथ किया गया। अपने बेटे का स्वागत करते हुए तो मां मंजू सिंह रोने लगी।

बता दें कि शुभम मयंक सिंह पुत्र शिवमूर्ति सिंह मूलरूप से गड़वार थाना  के बुढ़ाऊँ कुरेजी के रहने वाले है। इनकी माता श्रीमती मंजू सिंह प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षिका है। इस समय ये लोग शहर के अधिवक्ता नगर नई बस्ती मे रह रहे है, शुभम दो भाई है। शुभम सेना मे जाने से पहले सैनिक स्कूल बालाचड़ी, गुजरात मे स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के बाद एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण किया और आज लेफ्टिनेंट बन गये है।

शुभम मयंक सिंह ने युवाओं कों अपने सन्देश मे कहा कि सेना मे जाने के लिये कठिन परिश्रम और पढ़ाई करना आवश्यक है। बिना कठिन परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण के सफलता मिलनी मुश्किल है। वहीं उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के लोग काफी खुश दिखाई दिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago