बलिया के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2024 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके, इसके लिए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बता दें कि जिलाधिकारी प्रथम पाली की परीक्षा में टीडी कॉलेज पहुंचकर वहां के स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा के संबंध में दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों को संचालित मोड में होने और प्रश्न पत्र बांटने के पैटर्न आदि की भी जानकारी ली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा की शूचिता बनाए रखने का निर्देश दिया। दूसरी पाली में उन्होंने सुखपुरा इंटर कालेज और राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
बता दें कि जिलाधिकारी के द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह परीक्षा जनपद में दो पालियों में सकुशल संपन्न हो गई। प्रथम पाली का समय सुबह 9:00 से 12:00 तक तथा द्वितीय पाली 2 से 5 बजे तक का था। इसके लिए जनपद में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और इस परीक्षा के लिए 9664 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…