बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगापुर काली मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एनएच 31 पर शनिवार को लगभग साढ़े पांच बजे एक बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने लेकर चली गयी।
बता दे कि रुद्रपुर गायघाट निवासी छोटू यादव 23 वर्ष पुत्र पुत्र कृष्ण यादव अपनी मां विद्यावती देवी उम्र 55 वर्ष को बाइक पर बैठाकर अपने मामा के घर लक्ष्मण छपरा से अपने गांव गायघाट जा रहे थे। वे जैसे ही वे हुकुम छपरा गंगापुर के पास पहुंचे कि अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मां और बेटे की मौके ही मौत हो गयी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं क्षतिग्रस्त कार को थाने लेकर चली गयी। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…