बलिया कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष शिवप्रताप ओझा का निधन, सियासी गलियारों में शोक की लहर

बलिया। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और दुबेछपरा कॉलेज के पूर्व छात्र अध्यक्ष शिवप्रताप ओझा का कैंसर की वजह से निधन हो गया। मंगलवार की देर शाम उनका अंतिम संस्कार गंगापुर घाट पर किया गया। शिवप्रताप ओझा के निधन से कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर दोड़ गई। शिवप्रताव करीब 2 महीने से लीवर कैंसर की वजह से एम्स और बीएचयू में इलाज करा रहे थे।वहीं शिवप्रताप की निधन पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।बता दें कि कुछ दिन पहले ही जल्दबाजी में पुलिस ने पुतला दहन के आरोप में शिवप्रताप पर मामला दर्ज किया था। जबकि वह लीवर कैंसर की वजह से अस्पताल में इलाज रहा रहे थे। कांग्रेसियों ने 26 अगस्त को पुतला दहन किया गया था। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। इस दौरान पुलिस ने कई कांग्रेसियों पर मामला दर्ज किया था। तब अस्पताल में भर्ती शिवप्रताप पर भी मामला दर्ज किया।

इस दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे थे।कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष शिवप्रताप के निधन से कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व जिलाध्यक्ष सचिदानन्द तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर पाठक, मुन्ना उपाध्याय, राजनारायण उपाध्याय, संतोष चौबे, रामेश्वर तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी और अशोक मिश्रा के साथ ही कई कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago