बलिया- अब लो-वोल्टेज व फाल्ट की समस्या से मिलेगी निजात, मंत्री ने विद्युत उपकेंद्र का किया लोकार्पण

बलिया : संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद शुक्ला ने गुरुवार को हनुमानगंज में 33/11 विद्युत उपकेंद्र हनुमानगंज का लोकार्पण किया। इससे जुड़े तीन फीडरों के 15 गांवों को लाभ होगा। इन गांवों में लो-वोल्टेज व फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी, तब से विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास किया गया। इसकी जिम्मेदारी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जी ने स्वयं अपने कन्धों पर ली।

उन्होंने व्यक्तिगत प्रयास करके प्रदेश के हर उन सभी मजरों में बिजली पहुंचाई, जहां लोगों के यहां कभी बल्ब नहीं जला था। कनेक्शन लेने में लोगों को महीनों भागदौड़ करना पड़ रहा था, उसे दूर कर प्रक्रिया आसान बनाई गई। एक ऑनलाइन शिकायत पर जला ट्रांसफर दो दिन के अंदर बदलने से लेकर तमाम विद्युत सुविधाएं मुहैया कराई गई। इस मौके पर अधिशासी अभियन्ता चंद्रेश उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य शिवदयाल चौधरी, विमलेश सिंह, अवनीश राय ‘छोटू’, डॉ हरेन्द्र राजभर, डॉ स्वामीनाथ साहनी, प्रधान पिंटू सिंह आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश राय व संचालन नवीन सिंह ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago