बलिया के टीडी कॉलेज चौराहे पर छात्र नेताओं का आमरण अनशन का दूसरा दिन भी जारी रहा। बीते दो दिन से अनशन कर रहे छात्र नेताओं के हौंसले तो मजबूत हैं लेकिन अब उनकी सेहत कमजोर हो रही है। अनशन पर बैठे छात्रनेता आदित्य प्रताप, सूरज गुप्ता व सिंटू यादव की सेहत बिगड़ रही है। छात्रनेता लगातार अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। अब उन्होंने आर-पार की लड़ाई का रूख अख्तियार करते हुए आमरण अनशन शुरु कर दिया है। आज आमरण अनशन स्थल पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी पहुंचे।
सभी आम जनमानस के समर्थन से आने वाले 10 सितंबर को छात्र कर्फ्यू लगाई जाएगी। पूरे जनपद में व्यापारियों ,अधिवक्ताओं, मजदूरों व छात्रों के समर्थन से पूर्ण बंदी की जाएगी। साथ ही पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडे दीपक व पूर्व अध्यक्ष अजय यादव ने भी एक स्वर में छात्र कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए रणनीतिक चर्चा की और अपना अहम योगदान देने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव, पूर्व अध्यक्ष राहुल यादव, पूर्व महामंत्रीआशुतोष ओझा, छात्र नेता अविनाश सिंह ,छात्र नेता यशजीत सिंह ,छात्र नेता प्रभात मौर्य, छात्र नेता दीपक पासवान ,मंटू साहनी ,दिग्विजय पासवान ,अनुराग पटेल व सैकड़ो नौजवान उपस्थित रहे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…