Categories: बलिया

बलियाः महिला से लूट, पहले किया प्रणाम, फिर झपट ले गया पैसे से भरा बैग

बलिया में बदमाशों इतने बेखौफ हैं कि सरेराह लूट करने से भी बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला सुखपुरा थाना अंतर्गत स्थानीय चट्टी स्थित बड़ौदा यूपी बैंक का है। जहां पैसे निकालकर घर जा रही महिला को बदमाश ने अपना निशाना बनाया और रुपए छीन कर भाग गया।जानकारी के मुताबिक बड़ौदा यूपी बैंक की सीएसपी शाखा से एक महिला पांच हजार रूपये निकालकर जा रही थी। इसी बीच बदमाश ने उससे छिनैती कर ली।घटना से इलाके में सनसनी फैल गया। महिला का नाम मीना सिंह पत्नी जनार्दन सिंह बताया जा रहा है जो भोजपुर निवासी है। महिला ने बैंक से 5000 रुपए निकाले और पैसे हाथ में लिए शाखा से बाहर निकली तो वहां पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार एख युवक महिला के नजदीक आ गया। युवक ने महिला से कहा सलाम चाची, इस पर मीना सिंह ने कहा कि मैं तुम्हें नहीं पहचानती। इतने में युवक ने महिला के हाथ में रखे रूपयों पर झपट्टा मारकर भाग गया।

इससे पहले महिला या आसपास के लोग कुछ समझ पाते युवक बाइक पर सवार कर भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस की शिकायत की है। वहीं लगातार ऐसी घटनाएं क्षेत्र में सामने आ रही हैं जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालियां निशान खड़े करती हैं। लोग भी पुलिस की उदासीनता को लेकर काफी ज्यादा आक्रोशित हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago