शिवपाल यादव का नया गठबंधन, कई दलों के साथ बनाया डेमोक्रेटिक अलायंस

सपा-बसपा के हाथ मिलाने के बाद उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए एक और गठबंधन बन गया है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संयोजक शिवपाल यादव ने मंगलवार को कई दलों के साथ मिलकर प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) का गठन किया. इस दौरान उन्होंने कई और छोटे दलों को अपने साथ जोड़ने का संकेत दिया. मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए वह सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से गठबंधन करने को तैयार थे, लेकिन कई पार्टियों ने निजी स्वार्थ को वरीयता दी. आज ही शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए 31 प्रत्याशियों की सूची जारी की है.

उन्होंने कहा, “आज के दौर में भाजपा हमारे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सपा, बसपा और कांग्रेस के निजी स्वार्थ की वजह से आज भाजपा के खिलाफ निर्णायक मोर्चा नहीं बन सका.” कांग्रेस से गठबंधन न होने पर उन्होंने कहा, “हमने कोशिश की, पर कुछ कारणों से ये मुमकिन नहीं हो पाया. शिवपाल ने कहा कि भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए सारे विकल्प खुले हैं.”

अपर्णा यादव को टिकट देने के सवाल पर शिवपाल ने कहा, “हमने नेताजी की बात को कभी नहीं टाला. नेता जी का जो भी आदेश होगा उसका पालन करेंगे.” गठबंधन में शामिल हुए पीस पार्टी के अध्यक्ष अयूब खान ने कहा, “हम पूरी ताकत से भाजपा को रोककर ऐसी सरकार देंगे जो उपेक्षित लोगों का पूरा ख्याल रखेगी.” शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि वह अखिलेश यादव और मायावती को चुनौती देंगे। बता देंगे कभी अखिलेश मायावती को बुआ तो मायावती अखिलेश को बबुआ कहते थे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago