सोशल मीडिया यूज़ कर रहे लोगों को बलिया पुलिस की ये अपील ज़रूर पढनी चाहिये !

बलिया पुलिस ने सोशल मीडिया यूज़ करने वालों से अपील की है, साथ है सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, विशेष जाति व धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने व शेयर करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाने की भी बात कही है  वहीँ मैसेज को पोस्ट व शेयर करने वालों के साथ ही ग्रुप एडमिन के उपर भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। यह बाते पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने मुख्य निर्वाचन के निर्देश के बाद कहीं। इसके निगरानी के लिए एसपी ने पीआरओ सेल को जिम्मेदारी सौंपी है

अगर आप सोशल मीडिया (व्हाट्स एप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, वेवसाइट, ब्लाग समेत अन्य पर) कुछ भी पोस्ट या शेयर कर रहे है तो सावधान हो जाये। किसी की भावना को ना ही आहत करें ना ही किसी पर कुछ कमेंट करें और ना ही शेयर करें। प्रत्येक पोस्ट पर पुलिस की पैनी नजर है।

आपकी थोड़ी सी लापहवाही व चूक न सिर्फ आपके लिए, बल्कि ग्रुप एडमिन के लिए भी परेशानी का सबब बन सकती है। मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जनपदीय पुलिस ने सोशल मीडिया की निगरानी शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, जाति विशेष व धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, भड़काऊ आडियो व वीडियो के आदान-प्रदान करने के अलावा राजनैतिक कमेंट के मैसेज व ब्लाग पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सोशल मीडिया पर किए जाने वाले हर पोस्ट की पड़ताल की जा रही है। ट्वीटर, इस्टाग्राम, फेसबुक, युट्यूब, व्हाट्स एप समेत अन्य सोशल मीडिया पर राजनैतिक पार्टियों से जुड़े कोई भी आडियो-वीडियो व अन्य मैसेज को पोस्ट/शेयर करने वालों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिले के सोशल मीडिया सेल को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago