बलिया में धारा 144 लागू है फिर भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । बलिया में गली से लेकर चौराहे तक पैरा मिलिट्री फ़ोर्स और पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। उसके बाद भी एक युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया हैं। हथियार बंद बदमाशों ने घर मे घुसकर एक सूद का काम करने वाले की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने मंगलवार को बताया कि पकड़ी क्षेत्र के मेउली कनासपुर गांव निवासी विवेक सिंह उर्फ सोनू (30) सोमवार को रात में घर के बाहर बरामदे में सोया था कि करीब 11 बजे अज्ञात बदमाशों ने विवेक को गोली मार दी।
रात को सोते समय हथियार बंद बदमाशो ने सोनू नाम के युवक को गोली मारकर हत्या कर दिए और फरार हो गए। परिजनों की माने तो रात को खाना खाकर बरामदे में सोते समय बदमाशो ने घर मे घुसकर गोली मार फरार हो गए। उसका भाई ब्याज पर पैसे देने का कारोबार करता था।
पुलिस का कहना है कि सूद के लेनदेन को लेकर हत्या हुई है।मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…