Categories: बलिया

बलिया के शिक्षामित्रों को सांसद वीरेंद्र सिंह का मिला भरोसा!

बलिया। गुरुवार को नगर के टाउन हॉल में शिक्षा मित्र संघ की ओर से संवाद और विचार गोष्ठी का अयोजन हुआ। जहां सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि गुरु का काम बच्चों को केवल अक्षर ज्ञान देना नहीं, बल्कि समाज और परिवार में हो रहे विघटन रोकने के साथ ही समृद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है।

साथ ही कहा कि समाज में बढ़ रहा विघटन चिंता का विषय है। जाति-धर्म का भेदभाव मिटाने का सबसे अच्छा साधन बच्चे हैं। शिक्षक को बच्चों को इस बात के लिए प्रेरित करना चाहिए कि वे समाज के प्रत्येक नागरिक, अपने भाई-बहन, मां-बाप सभी का सम्मान करें। शिक्षामित्रों की समस्याओं पर कहा कि इस संबंध में पहले भी मुख्यमंत्री से बात कर चुका हूं। अब फिर से उनसे और केंद्र सरकार से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

इसके अलावा विशिष्ट अतिथि नगरपालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन संत कुमार गुप्त ‘मिठाई लाल’ ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं से सांसद जी पूरी तरह वाकिफ हैं। पूरा विश्वास है कि आपकी समस्याओं का जल्द समाधान करा देंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार शुक्ल और संचालन राजेश पाण्डेय व निर्भय नारायण राय ने किया।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक प्रफुल्ल श्रीवास्तव, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश झा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री राजेश पाण्डेय,अजय मिश्र, शिक्षामित्र संघ के प्रदेश मंत्री अखिलेश पांडे, मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के अलावा संजय पांडे, अनिल पांडे, सियाराम यादव, अवधेश भारती आदि थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago