बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक अजीब की नजारा देखने को मिला। छितौनी स्थित सुप्रसिद्ध छितेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर के पोखरा में बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुईं मिली। आकर्षण का केन्द्र रंग-बिरंगी मछलियों की मौत से लोग हैरान रह गए। छितेश्वर नाथ स्वच्छता समिति के सदस्यों ने घटना की जानकारी डीएम रविन्द्र कुमार और मत्स्य अधिकारी को दी। हालांकि कोई सूचना के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
50 फीसदी मछलियों की मौत- दरअसल मंदिर में गुरुवार सुबह पूजन-अर्चन करने पहुंचे लोगों की नजर पोखरा में उतराती मरी मछलियों पर पड़ी। देखते ही देखते पोखरा के आसपास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मंदिर स्वच्छता समिति के सदस्यों ने पोखरा से मरी मछलियों को बाहर निकाला। घटना से मत्स्य विभाग को अवगत भी कराया, लेकिन कोई जिम्मेदार पहुंचा नहीं। समिति के मनोज दूबे ने बताया कि पोखरे की लगभग 50 प्रतिशत मछलियां मर चुकी है।
शेष मछलियों को बचाने की कोशिश- वहीं, मत्स्य विभाग के एक बाबू ने किसी जानकार से मंदिर स्वच्छता समिति के सदस्यों से बात कराई जिनकी सलाह के हिसाब से काम किया जा रहा है। मंदिर स्वच्छता समिति के सदस्य पोखरा में पानी छोड़ने के साथ ही कुछ दवा भी पोखरा में छोड़ रहे है, ताकि शेष मछलियों को बचाया जा सकें
छितेश्वर नाथ धाम है पौराणिक तीर्थ स्थल- बता दें छितौनी स्थित छितेश्वर नाथ मंदिर पौराणिक तीर्थ स्थल है। जहां हमेशा ही भक्तों की भीड़ रहती है। मंदिर परिसर में बहुत बड़ा एक पोखरा है। जहां सालों से रंग-बिरंगी मछलियां अठखेलियां करती हैं। पोखरे की मछलियों को कोई भी जाल आदि से खाने के लिए बाहर नहीं निकालता। मंदिर आने वाले श्रद्धालु मछलियों को दाना खिलाते हैं।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…