बलियाः माल्देपुर से कदम चौराहा तक 4 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण हुआ शुरू

बलिया: माल्देपुर से कदम चौराहा तक करीब 4 किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यदायी संस्थान ने पहले चरण में नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।

शासन की ओर से कुल 48.95 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य दिया जा रहा है। इस राशि से माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन बनाने व दोनों तरफ आरसीसी ढक्कन युक्त नाला बनाने का काम होगा। अभी फोरलेन के साथ नाला निर्माण शुरू कर दिया गया है। फोरलेन निर्माण के लिए मिट्टी का कार्य शुरू है। उधर, सड़क किनारे स्थित दुकानों के आगे ऊंचाई तक नाला निर्माण होने से लोग परेशान रहे।

जिले में करीब 90 किमी लंबी एनएच 31 सड़क है। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग पूरी नहीं हुई, लेकिन अब नगर से गुजर रहे एनएच 31 के माल्देपुर से कदम चौराहा तक चार किमी में फोरलेन का कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है। करीब सात माह पहले राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने बलिया सांसद की पहल पर मार्ग निर्माण के लिए 48.95 करोड़ की स्वीकृति दी थी। अब इस पहल को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो चुका है।

इस फोरलेन के बन जाने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेंगे। अभी एनएच 31 पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन कार्य के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी होना है। इसके बाद ही फोरलेन रूप ले सकेगा। माल्देपुर से कदम चौराहा तक सड़क के किनारे दोनों तरफ 200 से अधिक विद्युत पोल और तारों का जाल है। इसे अब फोरलेन मार्किंग के बाहर किया जाएगा।
बलिया लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा का कहना है कि माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक फोरलेन सड़क के साथ ही दोनों किनारे नाला का निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य नाला निर्माण के साथ ही मार्किंग एरिया में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी का कार्य शुरु कराया गया है। जल्द ही यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी होगा।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago