Categories: बलिया

बिजली कटौती से बेहाल बलिया, ग्रामीण इलाकों में हालात बदतर

उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने बलिया के लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। जिले में कई-कई घंटों तक बिजली गुल हो रही है। इसके कारण आम जनता बेहद परेशान है। सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों में हालात खराब है। यहां दिन में महज 3 से 4 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।

42 डिग्री तापमान में बिजली कटौती का सामना कर रहे लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि जिला मुख्यालय में दिन-रात बिजली कटौती जारी है। तहसील मुख्यालय क्षेत्र में 20 घंटे की जगह 12 से 14 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की जगह 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसका मुख्य कारण जर्जर तार और संभे हैं, जो लीड बढ़ने के साथ ही जवाब दे रहे हैं।

जिला मुख्यालय में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर तय है, लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा। सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 45 गांवों में सुबह से लेकर शाम तक कुल तीन घंटे की आपूर्ति मिल रही है। अमाव जियार, लक्ष्मणपुर, कारिया आदि गांवों में नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। बैरिया में भी हालात बुरे हैं। आए दिन टेक्निकल फॉल्ट व उसे ढूंढकर ठीक करने के प्रयास में घंटों विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है।

बलिया विद्युत अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल का कहना है कि ओवरलोड के कारण मुख्यालय से कभी-कभी स्टरिंग कर दी जाती है। गर्मी के कारण फॉल्ट भी अधिक हो रहे हैं, जिसे दुरुस्त करने के लिए कर्मियों को शटडाउन लेना पड़ता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago