मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाली 20वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में बलिया के शाश्वत गुप्ता और सचिन पाठक उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में 10 से 24 जून तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें जिले के शाश्वत गुप्ता और सचिन पाठक निशाना लगाएंगे और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि दोनों खिलाड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेंगे। दोनों खिलाड़ी साल 2018 से वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम (बलिया) में शूटिंग प्रशिक्षक रोहित भारद्वाज की देखरेख में अभ्यास करते आ रहे हैं। उनके बेहतर प्रदर्शन की बदौलत ही उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला है।
शास्वत जनपद के देवकली वहीं सचिन रेवती थाना क्षेत्र के पियरौंटा के निवासी हैं। दोनों इससे पहले भी 2021 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में भाग ले चुके हैं। अब वह भोपाल में नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर क्रीड़ाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा, उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, शूटिंग प्रशिक्षक रोहित भारद्वाज, प्रदीप कुमार, मारूति नंदन राय, मोहम्मद जावेद आदि ने बधाई दी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…