बलिया में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

बलिया। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले कथित हिंदूवादी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साम्प्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने FIR दर्ज की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैगंबर मुहम्मद पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाला युवक हिंदुवादी नेता बताया जा रहा हैं। जिसका नाम पुष्कर राय मोनू है।

आरोप है कि पुष्कर राय मोनू ने 7 जून को फेसबूक पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित पोस्ट किया था जिसके बाद कई नेताओं ने आरोप लगाया कि पुष्कर राय मोनू ने फेसबुक पर पैगम्बर मुहम्मद साहब पर आपत्तिजनक पोस्ट करके जनपद में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इनकी पोस्ट साम्प्रदायिक नफरत को बढ़ाने वाली है। मामले में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने भी ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की थी।

नेताओं की आपत्ति के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। धारा 295, 153, 63आईटी एक्ट के तहत इनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बलिया पुलिस ने FIR दर्ज कर दो टीमों को मोनू की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुष्कर राय ‘मोनू’ द्वारा बार-बार सोशल मीडिया के जरिए सम्प्रदाय विशेष के प्रति टिप्पणी की जा रही थी। जिसकी पूर्व में शिकायतें मिल चुकी थी। पुष्कर राय मोनू हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बताए जा रहे हैं। 

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago