बलियाः जिलेवासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने का दावा करने वाले जिला अस्पताल में एक्स-रे तक की व्यवस्था नहीं है। लंबे समय से यहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। ऐसे में मरीज परेशान हो रहे हैं। एक्स-रे टेक्निशनियन के द्वारा मरीजों का एक्स-रे तो कर दिया जाता है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने से रिपोर्ट बनकर तैयार नहीं हो पा रही है।
हालात यह है कि पिछले सवा महीने में करीब 1154 एक्स-रे तो हो चुके हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली। इस अव्यवस्था से सबसे ज्यादा परेशानी मेडिकोलीगल मामले से संंबधित मरीजों को हो रही हैं। पहले जिला अस्पताल के इकलौते रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर संजय सिंह मारपीट या दुर्घटना के मामले में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की रिपोर्ट को मेडिकोलीगल करते थे।
लेकिन उन्होंने 7 अप्रैल को वीआरएस ले लिया। 2 महीने बीत जाने के बाद भी अस्पताल में नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनानी नहीं हुई। जिसके चलते अल्ट्रासाउंड का काम पूरी तरह बंद है। एक्स-रे व सीटी स्कैन की मेडिकोलीगल रिपोर्ट भी नहीं बन पा रही है।
बतता दें कि अभी अस्पताल के एक्स-रे टेक्नीशियन अरुण सिंह रोजाना दर्जनों मेडिकोलीगल एक्स-रे कर रहे हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में सभी एक्स-रे का केवल बंडल बनता जा रहा है और जिला अस्पताल पर मेडिकोलीगल रिपोर्ट का बोझ बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में सीएमएस डॉ दिवाकर सिंह का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट की कमी की सूचना शासन को दी जा रही है। शासन की ओर से रेडियोलॉजिस्ट तैनात कराने के बाद ही अस्पताल में मेडिकोलीगल रिपोर्ट बन सकेगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…