Categories: बलिया

नेशनल शूटिंग में बलिया के शास्वत और सचिन दिखाएंगे अपना हुनर, करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाली 20वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में बलिया के शाश्वत गुप्ता और सचिन पाठक उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में 10 से 24 जून तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें जिले के शाश्वत गुप्ता और सचिन पाठक निशाना लगाएंगे और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि दोनों खिलाड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेंगे। दोनों खिलाड़ी साल 2018 से वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम (बलिया) में शूटिंग प्रशिक्षक रोहित भारद्वाज की देखरेख में अभ्यास करते आ रहे हैं।‌ उनके बेहतर प्रदर्शन की बदौलत ही उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला है।

शास्वत जनपद के देवकली वहीं सचिन रेवती थाना क्षेत्र के पियरौंटा के निवासी हैं। दोनों इससे पहले भी 2021 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में भाग ले चुके हैं। अब वह भोपाल में नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर क्रीड़ाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा, उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, शूटिंग प्रशिक्षक रोहित भारद्वाज, प्रदीप कुमार, मारूति नंदन राय, मोहम्मद जावेद आदि ने बधाई दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago