बलिया के युवा लगातार पढ़ाई के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। जिले के बेल्थरारोड नगर के नरला निवासी शशि भूषण यादव पुत्र वीरेंद्र यादव ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है।
उन्होंंने यूजीसी दिसम्बर 2020 एवं जून 2021 की परीक्षा में 98.60 पर्सेंटाइल अंक लाकर जेआरएफ परीक्षा क्वालीफाई की है। उनकी इस सफलता पर पूरे परिवार व नगर में खुशी की लहर है। बता दें कि शशि भूषण यादव बचपन से ही मेहनती हैं और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करते आए हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए व एमए की डिग्री हासिल की है।
वर्तमान में वह इलाहाबाद रहकर ही सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। उनके बड़े भाई डॉ0 विशाल भूषण यादव(लेक्चरर) बिहार के सरकारी अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, छपरा में पिछले एक वर्ष से सेवा दे रहे हैं।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…