कांग्रेस की गीता गोयल का जनसंपर्क अभियान जारी, गांव-गांव किया प्रचार

बलिया में इस समय चुनावी माहौल गर्म है। खासतौर बेल्थरारोड में चुनावी संग्राम जारी है। इसी जंग को जीतने के लिए तमाम प्रत्याशी जनसंपर्क का शस्त्र चला रहे हैं। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशी लगातार क्षेत्र में सक्रिय बने हुए हैं।

इसी सिलसिले में कांग्रेस से प्रत्याशी गीता गोयल लगातार लोगों के बीच पहुंच रही है। अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गीता हर रोज कई गांवों को कवर कर रही है। वह प्रत्येक गांव में रुककर वहां के मतदाताओं से बातचीत कर रही हैं साथ ही मौजूदा भाजपा सरकार की नाकामियों को भी जनता के बीच रख रही हैं।

वहीं कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारे को बुलंद करते हुए गीता गोयल खास तौर से महिलाओं-बच्चियों से संवाद कर रही है। महिला प्रत्याशी होने का फायदा भी उन्हें मिल रहा है। क्षेत्र का महिला वर्ग गीता गोयल को समर्थन देता हुआ दिख रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago