बलियाः विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में पूरे जिले में जोरों शोरो से प्रचार प्रसार अभियान चल रहा है। बलिया में छटवें चरण में मतदान होना है। ऐसे में सभी दलों के समर्थक अपने उम्मीदवार को विधानसभा में विजय पताका लहराने के लिए जी-जान से लग गए है, वही जो नाम जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है, वह हैं बेल्थरारोड से बसपा के प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश।
प्रवीण प्रकाश का तूफानी दौरान चर्चा में है। वह धुआंदार तरीके से जनसंपर्क में जुटे हैं। वह हर रोज अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पहुंचकर मतदाताओं से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें मौजूदा सरकार की खामियां गिना रहे हैं तो वहीं बसपा की सरकार बनाने की अपील भी कर रहे हैं। वहीं प्रवीण प्रकाश को लोगों का भी भरपूर आर्शीवाद मिल रहा है।
प्रवीण प्रकाश बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं सभी के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं और जीत दर्ज करने के बाद बेल्थरारोड का विकास प्लान भी बता रहे हैं। वहीं उनके तूफानी जनसंपर्क को देखते हुए अन्य पार्टी के प्रत्याशियों के चेहरे पर बैचेनी नजर आ रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…