Categories: बलिया

भोजपुर से बलिया को जोड़ने वाले पुल का निर्माण शुरु

भोजपुर से बलिया को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पुल का निर्माण शुरु हो चुका है। भोजपुर के ऐतिहासिक शिवपुर गंगा घाट से लेकर बलिया के लालगंज तक गंगा नदी में पुल का निर्माण किया जा रहा है।

बता दें कि शिवपुर का गंगा घाट 1857 के क्रांति के गवाह शाहपुर दियरांचल का स्थान हैं। ऐसे में इस पुल की खासियत और भी बढ़ जाती है। गंगा नदी पर इस पुल के निर्माण के लिए यूपी सरकार ने 182 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुल निर्माण की जिम्मेवारी पुल निर्माण निगम को सौंपी है। बंगाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण कार्य आवंटित किया गया है।

गंगा नदी पर इस पुल का निर्माण हो जाने से दो संस्कृतियों के मिलन से लेकर व्यापारिक रिश्ते भी प्रगाढ़ होंगे। यह पुल 1857 के दो महानायकों बाबू कुंवर सिंह और मंगल पांडेय की धरती भोजपुर व बलिया को जोड़ने में अहम भूमिका निभायेगा। बिहार के भोजपुर से लालगंज बलिया तक सीधे सड़क मार्ग से परिवहन हो सकेगा।

इसी के साथ अब उत्तरप्रदेश जाने और उत्तरप्रदेश से बिहार आने में 70 किमी की दूरी भी कम हो जाएगी। जिससे लोग कम समय में ही सफर कर पाएंगे। इतिहास के पन्ने पलटकर देखें तो पता लगता है कि 1857 में वीर कुंवर सिंह जब अग्रेजों के छक्के छुड़ा कर बलिया के रास्ते जगदीशपुर लौट रहे थे तो गंगा नदी पार करते समय बांह में गोली लग गई थी। तब शिवपुर घाट पर तलवार से बांह काट कर बाबू कुंवर सिंह ने गंगा को समर्पित कर दिया था। और तभी से शाहपुर दियरांचल समेत भोजपुर के लोगों की ऐतिहासिक शिवपुर गंगा घाट पर पुल निर्माण की चिर प्रतीक्षित मांग थी, जो पूरी हो गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago