गांव के बच्चों की पढ़ाई न छूटे इसलिए 50 गांंवों में पुस्तकालय खोलेंगे IRS शशांक शेखर सिंह

यूपीएससी की परीक्षा में सफल होकर IRS बने शशांक शेखर सिंह बच्चों के लिए प्रेरणा तो हैं ही साथ ही वे बच्चों के सपनों को पंख देने के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। शशांक ने खुद पढ़ाई कर इतना बड़ा मुकाम हासिल किया लिहाजा अब वह बच्चों की पढ़ाई की जरुरतों को पूरा करने में मदद कर रहे हैं। इसी बीच डॉक्टर ब्रह्म प्रकाश सिंह मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय व्याख्यानमाला के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में बलिया के गोंहिया छपरा निवासी भारतीय आयकर सेवा के अधिकारी शशांक शेखर सिंह ने शिरकत की। सिविल सेवा में कार्यरत शशांक इस कार्यक्रम में बच्चों के गुरु बने और उन्होंने बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र दिया। उन्होंने बच्चों को बलिया के ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालयों की बृहद सरंचना की कार्ययोजना के बारे में बताया।कोरोनाकाल में जरुरतमंद बच्चों को उपलब्ध कराई पुस्तकें, अब 50 गांवों में पुस्तकालय खोलने का लक्ष्य- अधिकारी शशांक ने कोरोना काल में देश भर के जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराई एवं बताया कि बलिया के किसी विद्यार्थी की जरूरत हो तो संपर्क कर सकते है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि अगले साल 50 गांवों में पुस्तकालय खोलने का लक्ष्य है। आईआरएस शशांक ने बच्चों को कामयाबी का मंत्र बताते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। वहीं दूसरे सत्र में भारत सरकार के कृषि मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ सत्येंद्र कुमार

सिंह ने लोगों को भारत सरकार की कृषि संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया एवं बकरी पालन द्वारा आय बढ़ाने के उपाय की भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने बलिया के लिए कृषि आधारित कार्यशाला के आयोजन में हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया। इसके साथ ही अगले सत्र में बलिया के बिगहि निवासी मेजर पियूष मिश्रा ने युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया एवं कहा कि अनवरत मेहनत ही सफलता की एक मात्र कुंजी है। बलिया निवासी मंदसौर में जिला न्यायाधीश, समीर मिश्रा ने न्यायिक क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार

से बताया। उन्होंने सोसाइटी को न्यायिक कार्यशाला का आयोजन करने का सुझाव दिया। अंतिम व्यख्यान के रूप में लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के निदेशक सिद्धनाथ उपाध्याय ने देश में होने वाले कानून से सम्बंधित प्रवेश परीक्षाओं में बारे में विस्तार से जानकारी दी। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज जोन के आईजी कवींद्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अजीत प्रताप सिंह उपस्थित रहे। के पी सिंह जी ने सोसाइटी एवं सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं यह विश्वास दिलाया कि समाज के ऐसे किसी भी कार्य में

उनका हमेशा योगदान रहेगा। विशिष्ट अतिथि अजित प्रताप सिंह जी ने बताया कि गाँव समाज की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत मे सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ प्रेम प्रकाश सिंह जी ने सभी अतिथिगणों, वक्ताओं एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया एवं अगले वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago