बलिया के 7 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस, ये है पूरा मामला

बलिया में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित डॉक्टर काम नहीं कर रहे। डॉक्टरों को आराम मुँह लग गया है, यहां तक कि बलिया के सरकारी डॉक्टर अपने चिकित्साधिकारी के आदेश का पालन तक नहीं कर रहे।दरअसल, बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने सात चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन चिकित्साधिकरियों से तीन कार्यदिवसों के अन्दर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों मुख्य चिकित्साधिकारी ने कुछ आयुष चिकित्सकों (मेन स्ट्रीमिंग) का स्थानान्तरण अन्य चिकित्सालयों पर कर दिया

था।लेकिन सात चिकित्सकों ने मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश का अवहेलना करते हुए नवीन तैनाती स्थान पर जाकर जॉइन ही नहीं किया और न ही किसी चिकित्सकीय कार्य में अपना योगदान नहीं दिया।जिन डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उनमें डॉ मनोज कुमार तिवारी, प्रा0स्वा0 केन्द्र सगरपाली, डॉ अजीत कुमार प्रा0स्वा0 केन्द्र नगरा, डॉ सीताराम प्रजापति प्रा0स्वा0 केन्द्र चिलकहर, डॉ राजेश कुमार

श्रीवास्तव प्रा0स्वा0 केन्द्र बेरुआरबारी, डॉ त्रिलोकी नाथ ठाकुर प्रा0स्वा0 केन्द्र बसुधरपाह, डॉ गणेश प्रसाद प्रा0स्वा0 केन्द्र सुखपुरा, डॉ अरविन्द कुमार वर्मा प्रा0स्वा0 केन्द्र रेवती पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इन डॉक्टरों के जवाब देने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी निर्णय लेंगे कि दंडनात्मक कार्रवाई करनी है या नहीं। लेकिन अस्पतालों में इन डॉक्टरों द्वारा अपनी सेवा नहीं देने से आम गरीब जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago