Categories: बांसडीह

बांसडीह में कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली, खेत में काम कर रही दो सगी बहनों की मौत

बलिया में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गली- मोहल्लों में जलजमाव से लोग परेशान हैं। दूसरी ओर आकाशीय बिजली कहर बरपा रही है। बांसडीह में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों सगी बहनें थी। घटना के बाद से परिवारजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी पार्वती देवी पत्नी प्रमोद कुमार चौहान उम्र 32 वर्ष, अपनी बड़ी बहन

भागमनी देवी पत्नी रामायण चौहान उम्र 38 वर्ष के साथ रविवार को खेत में धान की रोपाई कर रही थी।इसी बीच तेज गरज के साथ बारिश शुरु हुई। बहनें कुछ समझ पाती इससे पहले ही आसमां से आई बिजली उनपर कहर बनकर टूट पड़ी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन खेत पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई रवीन्द्र नाथ राय व राजस्व निरीक्षक तारकेश्वर सिंह मौके पर पहुंच गये। विधिक कार्यवाही के

बाद दोनों महिलाओं को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि पार्वती अपनी पीछे दो मासूम बच्चों नीरज (3 वर्ष) व निधि (5 वर्ष) को छोड़ गई है। मासूम बच्चों से ऊपर से मां का साया उठने की बात सुनकर हर किसी की आंखे नम हो गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago