चोरी की 18 बाइकों के साथ 7 शातिर चोर गिरफ्तार, ज़्यादातर बलिया के ही निवासी

बलिया-  पुलिस ने अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बैरिया व हल्दी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुरुवार की देर रात चोरी की 18 बाइक के साथ सात चोरों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से बैरिया व हल्दी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुरुवार की देर रात कार्रवाई की थीा।

पकड़े गए चोर जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के माल्टा टोला निवासी आनंद कुमार सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह, बैरिया क्षेत्र के दयाछपरा टाड़ी निवासी अमन कुमार यादव उर्फ पुतुल पुत्र स्व. दिनेश यादव, इसी थाने के शिवन राय के टोला निवासी कमलेश यादव पुत्र उधारी यादव, विकास यादव पुत्र किसान यादव तथा टोला बाज राय निवासी अरविंद कुमार गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता है।

जबकि दो अन्य बिहार प्रांत के छपरा के रिविलगंज थाना के नई बस्ती लोहा निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र पतिराम सिंह तथा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजायबगंज निवासी राकी कुमार पुत्र बीरेंद्र राम हैं।

बताया कि टीम ने सबसे पहले पिपरा माफी चौराहे से चार बाइक चोरों को चार बाइक संग दबोचा। इनकी निशानदेही पर हल्दी थाना क्षेत्र से चोरी की आठ बाइक एवं बैरिया क्षेत्र से चोरी की छह बाइक बरामद किया। वहीं तीन अन्य चोरों को भी गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि गैंग का मुख्य सरगना आनंद कुमार सिंह व अमन कुमार यादव है। वहीं बिहार के अमित व राकी एवं अन्य चोर यूपी से बिहार तथा बिहार से यूपी में इन बाइकों को 10 से 20 हजार रुपए में बेच देते थे। पकड़ी बाइक में दो शहर कोतवाली में पंजीकृत गाडि़यां है। जबकि अन्य बाइकों को टेस किया जा रहा है। एसपी ने दोनों टीम को 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago