बलिया- आज पहली बार मनाया जायेगा ऐतिहासिक ‘सोनाडीह महोत्सव’, तैयारी पूरी

बेल्थरारोड- आज  (31 मार्च)  आयोजित होने वाले ऐतिहासिक पहले सोनाडीह महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति के कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से जुट गए हैं।

महोत्सव के संयोजक असलम राही के मुताबिक  महोत्सव में सोनाडीह की ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत की झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी।

इस दौरान सोनाडीह की मिट्टी में जन्मे उच्च पदस्थ अधिकारी, शिक्षाविद, कलाकारों के अलावा मेधावियों का जमावड़ा होगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह होंगे। कार्यक्रम में सेंट जेवियर्स स्कूल, ज्ञानदीप एकेडमी, ज्ञान कुंज एकेडमी, सेंट्रल पब्लिक एकेडमी समेत अन्य विद्यालयों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरेंगे।

बता दें की  अलग-अलग क्षेत्रों के अनेक दिग्गजों के शिरकत करने की संभावना है। इन में राजस्व परिषद के सचिव किंजल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी संदीप जायसवाल, पूजा गुप्ता, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शिव प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक मोहम्मद मुस्तफा आजाद, चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह, शिक्षाविद अशोक शुक्ला, डॉक्टर सत्य प्रकाश पासवान, अरविंद सिंह, फिल्म निर्माता आलोक कुमार, सिने जगत के एक्शन किंग यश कुमार, गायक गोपाल राय, बंटी वर्मा, बिरहा सम्राट सुरेंद्र यादव, देवानंद देव, जिलाधिकारी भवानी सिंह खगरौत, एसपी श्रीपर्णा गांगुली समेत अनेक लोग शामिल हो सकते हैं।
बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago