बलिया- पुलिस ने अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बैरिया व हल्दी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुरुवार की देर रात चोरी की 18 बाइक के साथ सात चोरों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से बैरिया व हल्दी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुरुवार की देर रात कार्रवाई की थीा।
पकड़े गए चोर जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के माल्टा टोला निवासी आनंद कुमार सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह, बैरिया क्षेत्र के दयाछपरा टाड़ी निवासी अमन कुमार यादव उर्फ पुतुल पुत्र स्व. दिनेश यादव, इसी थाने के शिवन राय के टोला निवासी कमलेश यादव पुत्र उधारी यादव, विकास यादव पुत्र किसान यादव तथा टोला बाज राय निवासी अरविंद कुमार गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता है।
जबकि दो अन्य बिहार प्रांत के छपरा के रिविलगंज थाना के नई बस्ती लोहा निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र पतिराम सिंह तथा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजायबगंज निवासी राकी कुमार पुत्र बीरेंद्र राम हैं।
एसपी ने बताया कि गैंग का मुख्य सरगना आनंद कुमार सिंह व अमन कुमार यादव है। वहीं बिहार के अमित व राकी एवं अन्य चोर यूपी से बिहार तथा बिहार से यूपी में इन बाइकों को 10 से 20 हजार रुपए में बेच देते थे। पकड़ी बाइक में दो शहर कोतवाली में पंजीकृत गाडि़यां है। जबकि अन्य बाइकों को टेस किया जा रहा है। एसपी ने दोनों टीम को 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…