बलिया। सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर बेल्थरारोड में उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ने सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला और सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन चौधरी चरण सिंह तिराहे पर किया। जहां स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा और यातायात को लेकर जागरूक किया।
उपजिलाधिकारी ने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी। बताया कि यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं। वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत दी।
साथ ही 18 साल से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, शीत ऋतु में पड़नें वाले कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों में रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगाने और अन्य लोगों को भी इनका पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…