Categories: बलिया

बलिया में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बलिया में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह 8.30 बजे सभी सरकारी भवनों पर धव्जारोहण व राष्ट्रगान किया जाएगा।

सुबह 7 बजे क्रास कंन्ट्री रेस-05 कि०मी० साइकिल रेस लड़कों के लिए एवं 2.5 कि०मी० क्रास कन्ट्री रेस लड़कियों के लिए आयोजित की जाएगी। यह रेस वीर लोरिक स्टेडियम से शुरु होकर बांसडीह रोड पर टकरसन काशीराम पाकेट के बोर्ड तक जाएगी। वापस स्टेडियम पर आकर समाप्त हो जाएगी।

सुबह 09:30 बजे पुलिस परेड मैदान में पुलिस अधीक्षक की देख-रेख में परेड की सलामी ली जाएगी। इसके बाद 10 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में झण्डा अभिवादन होगा। इसके बाद गणतंत्र दिवस की महत्त विषय पर निबंध प्रतियोगिताओं व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। स्वच्छता पर्यावरण एवं मतदान से सम्बन्धित निबन्ध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सहभागी विजेताओं को जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से प्रमाण-पत्र दिये जाये।

प्रातः 11:30 बजे जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल एवं दूध का निःशुल्क वितरण मुख्य चिकित्साधिकारी की देख-रेख में जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। 26 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस दौरान जिलापूर्ति अधिकारी व जिला खाद्य विपणन अधिकारी के द्वारा पुरुस्कार वितरण किया जाएगा। दोपहर 2 बजे अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में अफसर आलम, शिव कुमार सिंह के संयोजन में वार्ड नंबर 1 मुहल्ला जगदीशपुर में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इसके बाद होमगार्ड, एन0सी0सी0, पी0आर०डी० के जवानों एवं स्काउट, कृषि विभाग, पंचायतराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जल निगम, शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता पर्यावरण एवं कोविड-19 व अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित एवं मतदाता जागरुकता से सम्बन्धित बैनर, पोस्टर के साथ रुट मार्च किया जायेगा। 03 बजे सार्वजनिक सभा टाउन हाल में होगी, जिला विद्यालय निरीक्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था करेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago