बलियाः खेलों को बढावा देने के लिए सरकार ने खेलो इंडिया योजना लागू की है। इसी के तहत अलग-अलग जिलों में खिलाड़ियों को सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत बलिया में पहले मिनी स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है।
रसड़ा के अमहर पट्टी उत्तर गांव में 3.25 एकड़ में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। स्टेडियम को बनाने में 480 लाख रुपए खर्च होंगे। युवा कल्याण विभाग ने इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली है। मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस को प्राक्कलन तैयार करने को निर्देश भी दिया जा चुका है। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
बलिया युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव का कहना है कि खेलो इंडिया के तहत रसड़ा क्षेत्र के अमहर पट्टी उत्तर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए, कार्यदायी संस्था की ओर से प्राक्कलन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…