Categories: बलिया

स्वामी प्रसाद मौर्य पर दर्ज हो देशद्रोह का मामलाः स्वामी आनंद स्वरुप

बलिया। रामचरित मानस पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बुरी तरह घिर गए हैं। समाजवादी पार्टी के सुप्रीम अखिलेश यादव उनके बयान से बेहद नाराज हैं और पार्टी ने खुद को उनके बयान से अलग कर दिया है।

स्वामी प्रसाद के बयान के बाद भाजपा, कांग्रेस, साधु-संत उनपर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच अब शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरुप ने स्वामी प्रसाद मौर्य की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। बलिया के बेल्थरारोड में पत्रकारों से बताचीत में उन्होंने कहा कि रामचरित् मानस पाठ के बहाने सस्ती लोकप्रियता व एक विशेष समुदाय के वोट लेने के लिए ओछी हरकत नहीं करनी चाहिए ऐसे लोगो पकृर योगी सरकार को रासुका लगानी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि यह सब विदेशी शक्तियों का षड़यंत्र हैं। उन्होंने कहा कि कोई मुसलमान और मौलाना भी हिंदू धार्मिक ग्रंथों के संबंध में अनर्गल टिप्पणी नहीं करता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की अनर्गल बयानबाजी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में स्पष्ट उल्लेख है कि हर व्यक्ति क्षुद्र के रूप में जन्म लेता है। कर्म के अनुसार ही वह क्षुद्र या ब्राह्मण बनता है। ब्रह्मर्षि वाल्मीकि क्षुद्र थे, लेकिन हिंदू समाज ने हमेशा से ही उन्हें मंदिर में प्रतिष्ठित कर पूजा है। गौरतलब है कि स्वामी आनंद स्वरुप राजनीति में भी काफी सक्रिय दिख रहे हैं । माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में स्वामी आनंद स्वरुप सलेमपुर क्षेत्र से अपनी दावेदारी कर सकते हैं।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago