बलिया बाल विज्ञान प्रदर्शनी में मानव कंकाल बना कौतूहल का विषय

बलिया के रेवती ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। यह विज्ञान प्रदर्शनी 14 नवंबर को आयोजित की गई। ब्लॉक संसाधन केन्द्र रेवती पर ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शिव नारायण सिंह के निर्देश से आयोजित किया गया।

जिसमे ब्लॉक के सभी स्कूलों ने 2-2 विज्ञान मॉडलों के साथ प्रतिभाग किया, इस प्रदर्शनी में शिक्षक राजीव मौर्य की प्रेरणा से छात्रों ने मानव कंकाल का मॉडल तैयार किया जो कि पूरे ब्लॉक में चर्चा का केंद्र बना रहा। बता दे कि राजीव मौर्य ने बाल विज्ञान प्रदर्शनी में अपने स्कूल के बच्चों के तरफ से मानव कंकाल बना कर प्रतिभाग किया और ब्लॉक में प्रथम स्थान पाकर जिले स्तर की प्रतियोगिता में अपने स्कूल का स्थान सुनिश्चित किया।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री अवधेश राय ने राजीव मौर्य को बधाई देकर जिला बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिये शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अरविंद पांडेय, राजेश गुप्ता, दिनेश वर्मा, प्रेमजी चौबे, सुनील सिंह पूर्व अध्यक्ष, राजेश सिंह, धर्मेंद्र ओझा, निर्भय नारायण सिंह, विनय शंकर द्विवेदी, आलोक पाण्डेय, कपिंद्र पांडेय, चन्द्रदीप शुक्ला, शिव शंकर जी, राजकुमार जी, धनन्जय जी, नागेन्द्र जी,

अशोक कुमार आदि शिक्षकों ने राजीव मौर्य को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नोडल अधिकारी बालेश्वर वर्मा व संतोष चौबे ने सभी प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना किया। बता दें की देश भर में बच्चों में उत्साोहवर्धन, लोकप्रिय और वैज्ञानिक मनोदशा के समावेश के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीदय स्तोर की विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है ।

जहाँ बच्चेा विज्ञान एवं गणित एवं उनके विभिन्नर क्षेत्रों में अनुप्रयोगों का जीवन में महत्व के लिए अपनी प्रतिभाओं को प्रस्तुत करते हैं। सर्व प्रथम वर्ष 1971 में दिल्ली में एनसीईआरटी तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा संयुक्त रूप से बच्चों के लिए राष्ट्री्य विज्ञान प्रदर्शनी के बैनर के अंतर्गत प्रथम विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago